Veer Kunwar Singh Jayanti & Chaitra Mahotsav 2025
दिनांक 27 अप्रैल 2025 को शाम 7 से 10 बजे तक “राजपूताना परिवार फाउंडेशन” द्वारा “शुभ सागर होटल” पेल्हार फाटा के हॉल में “वीर कुंवर सिंह जन्मोत्सव एवं चैत्र महोत्सव” मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मौन श्रद्धांजलि दी गई। मंच संचालन डॉ. चंद्रभूषण शुक्ल ने किया। अध्यक्ष बाबू ददन सिंह जी ने संस्था के उद्देश्यों को स्पष्ट किया और सनातन समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने राजपूतों के इतिहास, शौर्य और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त की। संगीत कार्यक्रम में श्री अखिलेश कुमार और श्री विकास भारद्वाज ने वीर रस, भजन, ग़ज़ल और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी। तबले पर किशोर सिंह चौहान साथ दे रहे थे। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से माहौल गूंज उठा। भोजन एवं जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजपूताना परिवार फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों और फोटोग्राफरों (राहुल जी, राज चौरसिया जी) का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा।
Veer Kunwar Singh Jayanti & Chaitra Mahotsav 2025 Read More »





