Veer Kunwar Singh Jayanti & Chaitra Mahotsav 2025

दिनांक 27 अप्रैल 2025, समय शाम 7:00 से रात 10:00 बजे तक, शुभ सागर होटल, पेल्हार फाटा के सभागार में राजपूताना परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में “वीर कुंवर सिंह जन्मोत्सव एवं चैत्र महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।

शहीदों को श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति और संवेदनशीलता के भावों के साथ हुई। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति हेतु मौनव्रत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह ने अपने वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

संघटन की प्रेरणा और उद्देश्य

मंच संचालन डॉ. चंद्रभूषण शुक्ल जी ने किया। संस्था के मार्गदर्शक डॉ. ओमप्रकाश दुबे जी की अनुपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष बाबू श्री ददन सिंह जी ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश, काल और परिस्थिति की गंभीरता को समझाते हुए सनातन धर्म के अनुयायियों को संगठित होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा,

“जब-जब देश पर संकट आया, तब-तब राजपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षा की है। हमें अपने पूर्वजों की वीरता, त्याग और शौर्य को न केवल याद करना है, बल्कि उनका अनुसरण भी करना है।”

संगीत में देशभक्ति और वीरता की झलक

इसके पश्चात एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें अनेक मधुर और प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए गए।

  • प्रसिद्ध गायक श्री अखिलेश कुमार जी और श्री विकास भारद्वाज जी ने वीर कुंवर सिंह की शौर्यगाथा को वीर रस में प्रस्तुत कर माहौल को जोश से भर दिया।

  • भोजपुरी गीत, भजन ‘निमिया की डार मैया’, और एक ग़ज़ल प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

  • तबले पर किशोर सिंह चौहान जी ने संगीतकारों का संगत कर कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।

उल्लासपूर्ण वातावरण और श्रद्धा के जयघोष

कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा। क्षत्रिय समाज के प्रबुद्ध वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। तालियों की गड़गड़ाहट और भावनाओं की लहरों से वातावरण में वीरता और एकता का संचार हो रहा था।

भोजन और व्यवस्था की सराहना

सभी आगंतुकों के लिए जलपान व स्वरुचि भोज की उत्तम व्यवस्था संस्था द्वारा की गई थी, जिसे सभी ने सराहा।

व्यवस्थापक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित पदाधिकारियों और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा:

राजपूताना परिवार फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य:
राजेश सिंह सूर्यवंशी, राम सिंह, भावेश सिंह, जय कुमार यादव, प्रबल यादव, राजन सिंह, रोहित सिंह, नितेश सिंह, श्री प्रकाश सिंह, नाहर सिंह, रूपेश सिंह, विनोद सिंह, अशोक यादव, अवधेश यादव।

फोटोग्राफी:
राहुल जी एवं राज चौरसिया जी।

Shopping Cart